फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी चली आंधी, कहीं पेड़ धराशायी तो कहीं टीनशेड गिरने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धूल भरी आंधी से पेड़ तो कहीं टिनशेड गिरे, महिला घायल
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में रविवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी चली। इससे कहीं पेड़ धराशायी हो गए तो कहीं टिनशेड। टिनशेड की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। जबकि पेड़ गिरने के कारण शहर में काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

पुलिस ने पेड़ की डाल काटकर आवागमन बहाल कराया। सुबह से ही तल्ख गर्मी थी। देर शाम होते ही अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले बादल छा गए। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन धूल भरी आंधी चली।
विज्ञापन


आंधी के कारण शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा पर एक पेड़ गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने पेड़ की डालें कटवाकर उसे बाहर कराकर आवागमन शुरू कराया।

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के चौरासी मंडापुर निवासी मोहम्मद आजम की पत्नी शमसुन्निशा दरवाजे पर बैठी हुई थी, तभी अचानक तेज आंधी चलने से सामने रखी टीन गिरकर महिला के पेट में लग गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घायल को परिवारीजनों ने सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक रोहित चौरसिया ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

धूल भरी आंधी की वजह से जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पावर कॉर्पेोरेशन के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति बंदी की गई थी। आंधी बंद पर चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें