फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिन विकास का सच खंगालेंगे अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन

रायबरेली। प्रदेश सरकार की मंशा पर 17 जून को वाणिज्य, मनोरंजनकर, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं। वे 17 जून शाम साढ़े चार बजे यहां पहुंचेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा बचत भवन में करेंगे। इसके बाद वे 18 जून को गांवों में पहुंचकर विकास के सच को जानेंगे। वे सरकारी दफ्तरों और निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करके सच्चाई को जानेंगे। वे गांवों में चौपाल भी लगाएंगे। डीडीओ एके वैश्य ने बताया कि अपर मुख्य सचिव 17 जून को आएंगे। वे दो दिन तक जिले में रहकर विकास कार्यों को देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें