फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाएं बेदम, पानी की समस्या पर भड़के लोग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाएं बेदम, पानी की समस्या पर भड़के लोग, प्रदर्शन
विज्ञापन

रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को सभी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं बेपटरी हो गई है। इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। यही हाल पानी का भी है। नहरों में पानी नहीं आने से किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, गिरिजेश श्रीवास्तव, बजरंग सिंह ने बताया कि बासी मजरे राजापुर सीवन में 2011 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। आज तक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं शुरू हो सकी।

डॉक्टर न ही कोई कोई स्टाफ यहां पहुंचा है। क्षेत्रीय लोगों को इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है। वही नहरों की सफाई के नाम पर खानापूरी की जाती है। क्षेत्र से निकली बारी माइनर की तीन साल से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


इससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। चंद्रेश सिंह, राम कुमार, राम नारायण सिंह, जंग बहादुर सिंह आदि ने कहा कि सिंचाई के संकट से किसानों को जूझना पड़ रहा है। सभी ने समस्याओं का निराकरण करने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें