फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से रेलवे स्टेशन पहुंच रहे मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क से रेलवे स्टेशन पहुंच रहे मुसाफिर
विज्ञापन

रायबरेली। शहर की सड़कों की बदहाली दूर करने के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड खस्ताहाल है। इससे रेलवे स्टेशन पहुंचने में मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इसके अलावा इस मार्ग से जाने वाले अन्य लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। खस्ताहाल सड़क होने से लोग आए दिन घायल भी हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन रोड में गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


गिट्टियां उखड़ गई हैं। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। खासकर रेलवे स्टेशन जाने वाले मुसाफिरों को। कई बार नागरिकों ने खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उधर, ईओ बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि जल्द सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। रेलवे स्टेशन रोड निवासी रंजीत कश्यप, विकास, राज कुमार, लोकेश का कहना है कि करीब एक साल से ज्यादा समय से सड़क खराब है।
विज्ञापन


गड्ढे होने से वाहन तक पलट जाते हैं। लोग चुटहिल हो रहे हैं। इसके बाद भी नगर पालिका के अफसर सड़क की मरम्मत कराने के नाम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो इसको लेकर डीएम से मुलाकात करके इस समस्या को जोरदारी के साथ उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें