नीट में डॉक्टर के बेटे ने अर्जित की सफलता
रायबरेली। तिलोई तहसील क्षेत्र में मोहनगंज कस्बा स्थित एक अस्पताल के संचालक डॉ. मोहम्मद रिजवान खान के पुत्र अमान खान ने वर्ष 2019 की राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करके गौरव बढ़ाया है।
साथ ही राष्ट्रीय स्तर की एम्स-2019 की प्रवेश परीक्षा में भी अमान खान का चयन हो गया है। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल जगदीशपुर के छात्र रहे आमान खान ने न कोचिंग जॉइन की और न ट्यूशन ली।
अमान का कहना है कि लगन व मेहनत का परिणाम हमेशा सफलता की ओर ले जाता है। अमान ने नीट में 720 में से 610 अंक अर्जित करके अमेठी जिले का गौरव बढ़ाया है। इस पर तिलोई के ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने खुशी जताई है।