फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान करके 60 लोग बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान कर 68 लोग बने महादानी
विज्ञापन

रायबरेली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक और मलिकमऊ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा।

रक्तदान करने के लिए हर किसी में उत्साह दिखा। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने सुबह 9 बजे जिला अस्पताल में फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान 68 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 41 और बैक ऑफ बड़ौदा में 27 लोगों ने रक्तदान किया। महादानी बनने वाले लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। खून की कमी से दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए हम सबको रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।

एसीएमओ डॉ. एसके चक, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन ने भी महादानी बनने वालों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह वर्धन किया।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दीपेंद्र सिंह, मेडिकल अफसर डॉ. विपिन, ब्लड बैंक के परामर्शदाता राघवेंद्र बहादुर सिंह कहते हैं कि रक्तदान के लिए कम लोग आते हैं। इसलिए जरूरी है कि रक्तदान के लिए लोग बड़ी तादाद में आगे आएं।

यह एक पुण्य का कार्य है, जो लोगों की जिंदगी बचा सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में लगे रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख अन्मय कुमार मिश्र ने रक्तदान करके किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है।
विज्ञापन


आपके रक्तदान से किसी के जीवन की रक्षा की जा सकती है। उप क्षेत्रीय प्रबंधक अनंत कुमार दास ने कहा कि अमर उजाला का कार्य सराहनीय है। रक्तदान सबको करना चाहिए। इस मौके पर आनंद कुमार, अनंत कुमार दास, रवि प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें