शहीदों को श्रद्धांजलि दी
रायबरेली। जम्मू कश्मीर में अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए अर्चना दीक्षित की अगुवाई में शहीद चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
दो मिनट मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश की हत्या पर भी दुख जताया गया। इस मौके पर ममता शर्मा, अंजू मिश्र, कृष्णा दुबे, किरण गुप्ता, प्रियंका कक्कड़, पिंकी, अनुपमा वर्मा, प्रतिमा मौजूद रही।