बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या पर जताया शोक
रायबरेली। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को दीवानी कचहरी परिसर स्थित बार के लाइब्रेरी भवन में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या पर शोक सभा हुई।
इसमें वकीलों ने अध्यक्ष की हत्या पर दुख जताया और दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेंट्रल बार के अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ल, महामंत्री विजय कुमार वाजपेयी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई।
साथ ही कार्यकारिणी ने शोक दिवस पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी निर्णय लिया। शोकसभा में बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मनोज वर्मा, कमलेश यादव, सूर्यभान मौर्य, अजीत श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश त्रिवेदी, राज बहादुर सिंह, अंजू मिश्रा, राजबहादुर सिंह, शर्मिला बानो, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।