फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट कुश्ती में उबरनी गांव की रचना ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट कुश्ती में उबरनी गांव की रचना ने जीता कांस्य
विज्ञापन

रायबरेली। मेरठ जिले में 8 से 10 जून के बीच आयोजित अंडर-15 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उबरनी गांव की रहने वाली रचना मौर्या ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पहली बार कुश्ती के मुकाबले में इस जिले की किसी खिलाड़ी ने पदक अर्जित किया है।

मेरठ में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसमें रायबरेली से बालक एवं बालिका वर्ग के लिए चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बालिका वर्ग से डलमऊ विकास क्षेत्र के उबरनी गांव की रहने वाली रचना मौर्या ने अपने प्रदर्शन से कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रचना ने 39 किग्रा. भार वर्ग में यह उपलब्धि अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि पहली बार इस जिले के किसी खिलाड़ी ने राज्य स्तर पर हुए कुश्ती जैसे मुकाबले में पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर खेल संघों से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर संजय सिंह, हिमांशु तिवारी, राहुल यादव, अनुपमा रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें