बाराबंकी की घटना के बाद आबकारी टीम की छापेमारी तेज हो गई है। आबकारी टीम की छापेमारी में नाले किनारे सब्जी के खेत में शराब बनती मिली। टीम ने शराब बरामद कर ली। तीन धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया है।
आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा ने सिपाही विनीत शुक्ला हरचंदपुर के साथ थाना क्षेत्र के मझिगवां राव गांव स्थित नाले के पास छापा मारा तो कच्ची शराब सब्जी के खेत में बनती मिली।
इसके अलावा रहवां, पारा गांव में भी कच्ची शराब बनती मिली। उन्होंने बताया कि कुल 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और तीन अज्ञात धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया।