फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल फितर का चांद दिखा, छायी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिखा चांद, हर तरफ र्छाईं ईद की खुशियां
विज्ञापन

रायबरेली। ईद के चांद का मंगलवार देर शाम दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग उल्लास में डूब गए। चांद दिखने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।

बुधवार को जिले की मस्जिदों के अलावा परशदेपुर, सलोन, लालगंज की ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की जाएगी। जिला प्रशासन ने बिजली, पानी, सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद होने का दावा किया है।
विज्ञापन


घरों में सेंवई समेत तरह-तरह के पकवान बन रहे हैं। चांद के दीदार के साथ ही मंगलवार देर रात तक बाजार गुलजार रहे और खरीदारी का सिलसिला चला।

आखिरी रोजे के जुमे के बाद मुस्लिम परिवारों की निगाहें चांद पर टिकी थी। मंगलवार को शाम होते ही लोग छतों पर चढ़कर चांद का इंतजार करने लगे। जैसे ही चांद के दीदार हुए लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

एक-दूसरे को ईद की बधाई देने लगे। मुस्लिम परिवारों में उल्लास का माहौल हो गया। वहीं सुबह से ही देर रात तक मुस्लिम परिवारों ने बाजार पहुंचकर जमकर खरीदारी की। किसी ने कपड़े तो किसी ने सेवइयां आदि सामग्री खरीदी।

इस वजह से बाजार में खासी चहल पहल रही। ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है।

एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अराजकतत्वों पर नजर रखी जाएगी। सीओ व थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया है।

नगर पालिका के ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ईद को लेकर नगर पालिका की ओर से सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। मस्जिदों और ईदगाह की साफ-सफाई करा दी गई है। मुस्लिम मोहल्लों में पानी की पूरे दिन आपूर्ति की जाएगी।

साथ ही पानी भरे टैंकर भी उपलब्ध रहेंगे। सभी कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ न होने पाए। डीएम नेहा शर्मा व एसपी सुनील कुमार सिंह ने जिले के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे व सौहार्द का त्योहार है, जो हमें आपसी एकता व अखंडता को मजबूत करने पर बल देता है। अधिकारियों ने मुसलमान भाइयों को शांति पूर्वक व हर्षोल्लास के साथ ईद मनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें