फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में उतरा रहा शराबी पुलिस को देखकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मृत समझकर यूपी-100 को दी थी सूचना
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक शराबी नहर में उतरा रहा था। ग्रामीणों ने मृत समझ कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। यूपी-100 टीम के पहुंचने पर शराबी भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि गर्मी से बचने के लिए वह पानी में कूद गया।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित महराजगंज ड्रेन के नर्बिला पुल में शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर कुछ ही पलों में क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। पानी में उतराते शव को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर आननफानन में पीआरबी से पहुंचे एसआई चंद्रिका प्रसाद, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, पायलट मोइनुद्दीन को देखकर पानी में उतरा रहा शराबी भागने लगा। जब पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम दीपक कुमार निवासी नेरुआ रायपुर बताया।
विज्ञापन


शराबी ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि शराबी कई घंटों से पुल के नीचे पानी में पड़ा उतरा रहा था। कई बार उसे हिलाने डुलाने की कोशिश की, किंतु जब पानी में उतरा रहे युवक में कोई हरकत नहीं दिखी तो उन्होंने शव समझ कर यूपी-100 को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें