फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से बिजली मकैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना शटडाउन लिए नलकूप पर गया था तार जोड़ने
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात करंट लगने से एक बिजली मकैनिक की मौत हो गई। वह एक नलकूप पर तार जोड़ने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। वह बिना शटडाउन के लाइन पर काम कर रहा था। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पाराकला गांव निवासी हरिप्रसाद मौर्या (30) बिजली मकैनिक का काम करता था। पड़ोस के गांव हसनपुर थाना बछरावां में विद्युत कनेक्शन में फॉल्ट होने ठीक करने गया था। रात लगभग नौ बजे वह किसान चंद्रभाल शुक्ला के ट्यूबवेल पर निकले केबल के तार को ठीक करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने उपकेंद्र से कोई शटडाउन भी नहीं लिया था। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन उसे सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से घटना की सूचना महराजगंज कोतवाली को दी गई। महराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें