जेठ के दूसरे बड़े मंगल पर चौतरफा रही बजरंगबली की गूंज
रायबरेली। जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर मंगलवार को चौतरफा बजरंगबली की गूंज रही। लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर, बृज देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर... के बीच लोगों में पूजा-अर्चना करने को लेकर गजब का उत्साह दिखा।
महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने मंदिर पहुंचकर पर पूजा-अर्चना की। कहीं पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड तो कहीं पर सीताराम जाप का पाठ हुआ। भक्त भी भक्ति गीतों पर खूब भक्त थिरके। इस दौरान जगह-जगह भंडारा हुआ।
छोला, सब्जी, पूड़ी, बूंदी आदि का प्रसाद भक्तों ने छका। शहर के कैनाल रोड स्थित हनुमान मंदिर, जहानाबाद चौकी स्थित त्रयताप संकट मोचन हनुमान मंदिर और भवानी पेपर मिल स्थित अभय दाता मंदिर में सुबह से ही पूजा पाठ और दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।
प्रगतिपुरम कॉलोनी स्थित शिव पार्क में सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोहित अवस्थी, अमित शर्मा, नितेश श्रीवास्तव, मनीष सिंह, अनुज अवस्थी, शोभित मौैजूद रहे।
निराला नगर रोड पर श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में सुुबह सुंदरकांड पाठ हुआ और फिर छोला, पूड़ी, बूंदी प्रसाद, हलुवा प्रसाद के रूप में बांटा गया। इस मौके पर स्नेहलता, केके श्रीवास्तव, हर्षित, अनुराग सिंह, रवि श्रीवास्तव, ऊषा किरन सिंह, प्रियंका अवस्थी, अनुष्का सिंह, अर्चना, अस्मिता सिंह आदि मौजूद रहे।
कैपरगंज में विजय श्रीवास्तव, नवीन अग्रवाल, सौरभ, अमन आदि ने प्रसाद वितरण किया। खोवा मंडी स्थित दक्षिण मुखी संकट मोचन मंदिर में प्रसाद के रूप में छोला, भटूरा, हलवा, आइसक्रीम का वितरण किया गया।
इस मौके पर गणेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजेश निर्मल, रवि, सुभाष, आदि मौजूद रहे। जिला अस्पताल चौराहा पर छोला, चावल, पूड़ी, सब्जी का वितरण किया गया। इस मौके पर सुमन शुक्ला, सुप्रिया शुक्ला, शरदचंद्र, अनू, गीतू आदि मौजूद रहे।
सकल नारायण इंटर कॉलेज अटौरा और हरचंदपुर में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने हनुमानजी का गुणगान किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
इस मौके पर संजय सिंह, प्रबोध वाजपेयी, कौशलेंद्र सिंह, देवनाथ शुक्ल, अजीत आदि मौैजूद रहे। राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा पाठ के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक भक्तों ने लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर। बृज देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर...। पंक्तियों द्वारा हनुमान लला से प्रार्थना की।
प्रसिद्ध पौराणिक चुरुवा हनुमान मंदिर पर पुजारी अनूप कुमार अवस्थी द्वारा हनुमान जी का शृंगार व आरती की गई। मंदिरों में देर रात तक भक्तों की लंबी कतारे दिखीं। समाजसेवी बृजेश वर्मा ने भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी उमाकांत वाजपेयी भी मौजूद रहे। सेहंगो पश्चिम गांव में हनुमान भक्त धनंजय सिंह चौधरी व ऋषभ सिंह पटेल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
क्षेत्र के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, महराजगंज रोड स्थित हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिरों पर बड़ी संख्या में हनुमत भक्तों ने पूजा-अर्चना की। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित सलोन रोड पर भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ कराया।
डीके ट्रेडर्स वंश मेडिकल स्टोर एवं शारदा सहायक नहर पर राजकुमार की दुकान पर ऊंचाहार रोड पर सुभद्रा पैलेस में पूड़ी-सब्जी, चना, आइसक्रीम एवं चावल-छोला वितरित किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर राजा तिवारी, राघवेंद्र सिंह, अशोक, दिनेश कुमार मौजूद रहे। लालगंज क्षेत्र में हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भंडारों में दिन भर प्रसाद बंटता रहा। जै जै जै हनुमान गोसाईं कृपा करहुं गुरुदेव की नाईं का भाव लेकर लोगों ने बजरंगबली का सुमिरन किया।
बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। आलमपुर स्टेट स्थित पंचमुखेश्वर मंदिर में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर लोक कल्याण की कामना की।
अम्बेडकर मार्ग में श्रीबालाजी कमेटी कोरिहाई के तत्वाधान में भक्तों ने हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जो देर सायं तक चलता रहा।
सब्जी मंडी में जय बजरंगबली नवयुवक कमेटी के बैनर तले भक्तो ने हनुमान चालीसा का पाठ कर विशाल भंडारा कराया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे में कमेटी के अध्यक्ष रामरतन गुप्ता, पिंकू, अमरेंद्र, प्रशांत, गौरव आदि मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त नई बाजार, मेन रोड, गल्ला मंडी, गांधी चौराहा आदि स्थानों पर भी भंडारे का आयोजन किया। नई बाजार में आयोजित भंडारे की व्यवस्था रवी तिवारी, राजू मिश्रा, मनीष, लाला अवस्थी आदि ने की।
धन्नीपुर गांव स्थित मुण्डमालेश्वर मंदिर में पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से लेकर देर सायं तक भक्तों को छोला, चावल व नुक्ती का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर धनपाल सिंह, राजू, माईदीन, बाहुल आदि मौजूद रहे।