फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के 14 कमरों में परीक्षा देंगे 731 अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी के 14 कमरों में परीक्षा देंगे 731 अध्यापक
विज्ञापन

रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की परीक्षा 27 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

डायट प्राचार्य की अध्यक्षता वाली जनपदीय चयन समिति की देखरेख में होने वाली इस परीक्षा में निगरानी के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, सह समन्वयकों के साथ ही राजकीय शिक्षकों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए 14 कमरे निर्धारित करके सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। इस परीक्षा में 731 अध्यापक भाग लेंगे। जिले में इस सत्र से 104 नए परिषदीय विद्यालय इंग्लिश मीडियम से संचालित हो रहे हैं।

जिसके लिए आवेदन मांगे गए तो 731 अध्यापकों ने आवेदन किया। अब इन शिक्षकों की लिखित परीक्षा जनपदीय चयन समिति की अध्यक्ष डायट प्राचार्य की देखरेख में कराई जाएगी।

गत शिक्षा सत्र में प्रत्येक विकास क्षेत्र से पांच-पांच परिषदीय प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए गए थे। इस सत्र में हर ब्लॉक से पांच-पांच प्राथमिक विद्यालय तथा एक-एक उच्च प्राथमिक विद्यालय चयनित किया गया।

गत सत्र में जहां 95 विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित हुए, वहीं इस सत्र में 104 विद्यालयों को चुना गया। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन करने वाले उन अध्यापकों से आवेदन मांगे गए, जिन्होंने अंग्रेजी विषयों के साथ पढ़ाई की हो।

आवेदन करने वाले 731 अध्यापकों की लिखित परीक्षा 27 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। जीआईसी के उप प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की परीक्षा के लिए 14 कक्ष निर्धारित किए गए हैं।

वैसे तो बेसिक के बीईओ और एबीआरसी तैनात किए गए हैं, फिर भी जीआईसी के अध्यापकों और अन्य स्टाफ को भी बुलाया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान निगरानी की जा सके।

खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि वे समस्त सह समन्वयकों के साथ सुबह 9 बजे से जीआईसी में उपस्थित रहेंगे।

आवेदन करने वाले अध्यापकों को परीक्षा में सम्मिलित कराने की जिम्मेदारी भी बीईओ को सौंपी गई है। सिर्फ परीक्षा पास कर लेने से काम नहीं बनेगा, बल्कि इंटरव्यू भी देना होगा।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि जीआईसी में परीक्षा देने के बाद जो अध्यापक उत्तीर्ण होंगे, उन्हें साक्षात्कार में भाग लेना होगा।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में 29, 30 और 31 मई को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक साक्षात्कार होगा। किस अभ्यर्थी को किस दिन साक्षात्कार में भाग लेना है, इसके बारे में परीक्षा वाले दिन बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें