फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 और मरीज कोरोना से जीते, 79 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को महिला डॉक्टर समेत 79 लोग कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही पहले से संक्रमित 152 मरीज कोरोना से जंग जीत गए हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में इलाज के बाद मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में नए मरीजों को होम आइसोलेट करके दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 759 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बुधवार को टीमों ने जिले भर में 3575 लोगों की कोरोना की जांच की।
ऊंचाहार सीएचसी की चिकित्सक डॉ. हेमलता पांडेय कोरोना संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा दिनभर में 79 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को भी दो तिहाई मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में पहले से संक्रमित 153 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घरों में पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 759 हो गई है।
बिना पुलिस के रेलवे स्टेशन पर टीम कर रही जांच
रेलवे स्टेशन पर रोजाना एसपी मौर्या, अंकुर पटेल, धर्मेंद्र पाल, ज्ञानेश कुंमर, नितेश कुमार की टीम यात्रियों की जांच के लिए पहुंच रही है। पूर्व में टीम के साथ पुलिस बल भी साथ में भेजा जाता था, लेकिन अब टीम को बिना पुलिस की मौजूदगी के जांच करनी पड़ती है।
खास बात यह कि स्टेशन पर पहुंचने के लिए टीम को वाहन तक की व्यवस्था नहीं कराई जाती है। बुधवार को टीम ने रेलवे स्टेशन पर 350 लोगों की जांच की, जिसमें एक यात्री संक्रमित मिला। जांच में शामिल स्वास्थ्य कर्मी बताते हैं कि स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 152 और संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में 79 नए संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 759 हो गई है। संक्रमित मरीज भारी संख्या में स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन लोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें