फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती को पीटा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक गर्भवती की ससुरालीजनों ने पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाहिता के पिता ने दहेज उत्पीड़न की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन



मामला कोतवाली क्षेत्र के महिमापुर गांव का है। गांव की रहने वाली मंजू पत्नी इंद्रेश कुमार को रविवार की शाम उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया। मंजू को छह माह का गर्भ है। उसकी हालत नाजुक थी। इसलिए सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


विवाहिता मंजू के पिता छंगू निवासी कोथरिया जिला प्रतापगढ़ का आरोप है कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए मारा पीटा गया है। पुलिस ने इस मामले में मंजू के पति इंद्रेश कुमार व उसके देवर संतोष कुमार और राज कुमार के विरुद्ध दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल बृजमोहन ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें