फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घर व पांच बीघे गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मंगलवार को अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से तीन घर समेत पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।


डीह प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे कुम्हारन मजरे लोधवारी गांव में दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे रामनरेश व श्यामलाल के घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई।


सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल करुणा शंकर ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन



इसी तरह टेकारी दादू गांव में विशंभर नाथ के गेहूं के खेतों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।


खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक गुलाबराय का पुरवा की रहने वाली रामकुमारी के घर में आग लग गई, जिस समय आग लगी, उस समय वह खेत गई थी।


आग से अनाज, बर्तन, कपड़े बिस्तर आदि सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम लालगंज जीतलाल सैनी ने बताया कि घटना की जांच कराकर पीड़िता को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन



उधर, ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र में सरांय अख्तियार निवासी विनय कुमार और नितिन कुमार सगे भाईयों का करीब ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें