फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक समेत आठ प्रत्याशियों ने परचा भर चुनावी मैदान में कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को पूर्व विधायक समेत आठ प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया।
विज्ञापन



लाव लश्कर तो गाजे-बाजे के साथ उम्मीदवार परचा जमा करने पहुंचे। उनका जोश देखते ही बन रहा था। रायबरेली सीट पर अब तक सोनिया समेत 16 प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।


सुबह 11 बजे शाम तीन बजे तक डीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया कराई गई। मंगलवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने निर्दलीय के रूप में अपना परचा जमा किया।
विज्ञापन



इसी तरह राष्ट्रीय जनाधिकार पार्टी से ओम प्रकाश, आजाद हिंद सरकार (श्री स्मार्ट सुभाष दुर्गा वाहिनी) से सुनील कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से किरन चौधरी, राष्ट्र व्यापी जनता पार्टी से विजय कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रमोद कुरील, मो. इरफान ने नामांकन पत्र किया।


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह ने भी परचा जमा किया। डिग्री कॉलेज से होकर प्रत्याशी नामांकन स्थल तक पहुंचे।


एडीएम एफआर राजेश प्रजापति का कहना है कि मंगलवार को आठ उम्मीदवारों ने परचा जमा किया है। अब तक कांग्रेस से सोनिया गांधी, भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह समेत 16 उम्मीदवार परचा जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन



पांचवें चरण में 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होना है। 17 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश है। ऐसे में अब सिर्फ एक दिन 18 अप्रैल को ही नामांकन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें