फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के साथ यातायात नियमों के पालन पर दें जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी सुनील कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता के साथ ही नियमों का पालन करने पर जोर दें। चेकिंग अभियान चलाएं तथा लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सभी को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमों के प्रति लोगों को सैद्धांतिक व व्यवहारिक जागरूक होना व जानकार होना जरूरी है। छोटी-छोटी लापरवाहियों से बड़ी दुर्घटना हो जाती है। कार्यक्रम ने सभी ने दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने का संकल्प लिया।


एसपी ने कहा कि प्रतिवर्ष देशभर में 1.47 लाख लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा देते हैं। इससे अधिक लोग अपंग हो जाते हैं। गति व मन स्थिति पर नियत्रंण रखें। सड़क पार करते समय पहले दाएं फिर बाएं देखकर तय कर लें कि दोनों ओर से कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल चलाने वालों को प्रशिक्षण दें।
विज्ञापन



एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले में विविध कार्यक्रम होंगे। पांच फरवरी को महिलाओं व बालिकाओं की स्कूटी रैली होगी। विद्यालयों में स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग के संबंध में प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम होंगे। छह फरवरी को वाहनों के चालकों के लिए नेत्र परीक्षण सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। सात फरवरी को वाहन में रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे। रोडवेज के चालकों की कार्यशाला, स्कूलों में नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आठ फरवरी को चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें