फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समितियों को मजबूत बनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समितियों को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए जिले को 28 लाख 90 हजार 500 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। जिला स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन संदर्भदाताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो ब्लॉकों में जाकर प्रत्येक विद्यालय के एक-एक अध्यापक को प्रशिक्षण देंगे। यही अध्यापक स्कूलों में जाकर विद्यालय स्तर पर एसएमसी के 10 सदस्यों को प्रशिक्षण देकर उन्हें काबिल बनाएंगे, ताकि विद्यालय प्रबंध समितियां बेहतर ढंग से काम कर सकें।
विज्ञापन



सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को भेजे पत्र में कहना है कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में नवीन विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन किया गया है। समितियों के सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी देने के लिए प्रत्येक विद्यालय प्रबंध समिति को प्रशिक्षण दिया जाना है।


जिला स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक से बुलाए जाने वाले तीन-तीन संदर्भदाताओं को राज्य स्तरीय प्रशिक्षक एक दिवसीय प्रशिक्षण देंगे, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर एसएमसी सदस्यों के कार्य एवं दायित्वों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा और उन्हें यह फिल्म पेन-ड्राइव में उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने ब्लाकों में जाकर प्रत्येक विद्यालय के एक-एक अध्यापकों को प्रशिक्षित कर सकें। ये अध्यापक स्कूल में एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन



जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) नीतू गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण में भाग लाने वाले ब्लॉक संदर्भदाताओं को यात्रा भत्ता, स्टेशनरी, भोजन, मानदेय आदि के मद में 200-200 रुपये दिए जाएंगे। जिले के 16 ब्लाकों के 48 संदर्भदाताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर होने वाले प्रशिक्षणों में शामिल 2619 अध्यापकों को 100-100 रुपये दिए जाएंगे।


इसके बाद 2610 विद्यालयों में एसएमसी के 10-10 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें भी 100-100 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है। विद्यालय स्तर पर एसएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण न्याय पंचयात प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक कराएंगे। सभी प्रशिक्षण एक दिवसीय होंगे, जिन्हें हर हाल में 28 फरवरी तक पूरा किया जाना है।


इनसेट
विद्यालय प्रबंध समितियों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अभी जिला स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए छह फरवरी की तिथि तय हुई है, जिसमें ब्लाक स्तरीय संदर्भदाताओं को सुबह 10 बजे नगर संसाधन केंद्र में होने वाले प्रशिक्षण में भाग लेना होगा।
विज्ञापन

-पीएन सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें