रायबरेली। जिले के लालगंज क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी वाणिज्य कर विभाग के प्रशासनिक अधिकारी राजेश प्रताप सिंह की बेटी वत्सला सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (जेएजी कोर-22) के पद पर हुआ है। वत्सला ने आल इंडिया रैंक में पहली रैंक हासिल की है।
वर्तमान समय में शहर के डी-78 राजकीय कॉलोनी में रहने वाले राजेश प्रताप सिंह की बेटी वत्सला सिंह ने रॉयन इंटर नेशनल स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की थी। वत्सला ने आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली (पंजाब) में सिविल कैटेगरी से दूसरी रैंक पाकर एडमिशन लिया था।
जज एडवोकेट जनरल ब्रांच-22 (जेएजी कोर-22) की परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें उसे पहली रैंक मिली है। वत्सला के बाबा स्व. राम प्रताप सिंह एसडीएम के पद से रिटायर्ड हुए थे। वत्सला की सफलता पर घर मेें खुशी का माहौल है।