फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बाइक सवार दो किसानों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बेकाबू कार ने बाइक सवार दो किसानों को रौंद दिया। हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन



किसानों की मौत की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर कार को कब्जे में लेते हुए चालक को दबोच लिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।


महिपत का पुरवा मजरे अटौरा गांव निवासी रामशंकर (50) और रत्तीपाल (38) खेती करते थे। दोनों सुबह एक बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में रायबरेली जा रहे थे।
विज्ञापन



जैसे ही रायबरेली-लालगंज राजमार्ग पर सुल्तानपुर खेड़ा गांव के निकट बाइक मुड़ी लालगंज की तरफ से आ रही कार यूपी 33 एबी 1181 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


इस टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अटौकी चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें