फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग की मरम्मत में मिले प्राचीन सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। चिलौला गांव में शनिवार को संपर्क मार्ग की मरम्मत के दौरान प्राचीन काल के सिक्के बरामद हुए। सिक्के मिलने की खबर फैलते ही वहां सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



चिलौला गांव में मनरेगा के तहत चिलौला-कोनी संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जा रही थी। मजदूर सड़क किनारे खोदाई कर रहे थे।


तभी एक मजदूर के फावड़े के नीचे छोटा सा मटका आ गया। उस मटके में पुराने समय के सिक्के भरे हुए थे। सिक्के मिलने की बात फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।


ग्राम प्रधान उर्मिला के पति शिवबोध सिंह ने सिक्के मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि 16 सिक्के मिले हैं।


प्रथम दृष्टया यह सिक्के तांबे के लग रहे हैं। सिक्कों के ऊपर अरबी भाषा में लिखा हुआ है, जिससे यह प्रतीत होता है कि यह सिक्के काफी पुराने हैं। सिक्कों की जांच के लिए इन्हें पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें