फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में घुसकर हंगामा, एआरटीओ को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर में घुसकर हंगामा, एआरटीओ को धमकाया
विज्ञापन



रायबरेली। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ) में बुधवार को कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कार्यालय में घुसकर हंगामा किया और विरोध करने पर एआरटीओ (प्रशासन) को धमकाया भी।
विज्ञापन



सूचना पर मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग मौके से भाग निकले। एआरटीओ ने 15 लोगों के खिलाफ डीएम को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।


बुधवार को करीब सवा 11 बजे करीब डेढ़ दर्जन लोग एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने दफ्तर के अंदर पटलों पर जाने का प्रयास किया।


विरोध पर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग पटलों पर पहुंचकर काम करा रहे हैं तो वे लोग क्यों नहीं जा सकते हैं।


देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। एआरटीओ संजय तिवारी ने कक्ष से बाहर निकलकर हंगामा करने वाले लोगों को रोका।


एआरटीओ का आरोप है कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। उधर, सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग भाग गए।


एआरटीओ (प्रवर्तन) संजय तिवारी ने बताया कि कुछ लोग दबाव बनाकर पहले की तरह दलाली करना चाह रहे हैं। ऐसा करने से रोका जा रहा है तो दफ्तर में घुसकर हंगामा किया।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी भी उन्हें व कर्मचारियों को दी गई है। मामले में डीएम को शिकायतीपत्र दिया गया है।


पत्र में 15 लोगों द्वारा दफ्तर में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकाने का आरोप लगाया गया है। डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें