फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, भाभी व भतीजा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की खरीदारी करने गई महिला को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन



जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम ईद की खरीदारी करने के लिए महिला समेत तीन लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया।


हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और भतीजा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।


अमेठी जिले जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी शहंशाह अपने परिवार के साथ ईद के त्योहार को लेकर खरीदारी करने जायस आया था।


नगर में चांद बिल्डिंग के पास कार खड़ी कर शंहशाह अपने बच्चों को लेकर खरीदारी करने चला गया। जबकि उसकी पत्नी सुफियान, साला इरशाद निवासी बेहटा मुर्तुजा थाना नसीराबाद, उसकी पत्नी जुबेदा अपने दो वर्षीय बेटे शाद अहमद के साथ कार के पास खडे़ थे।
विज्ञापन



तभी रायबरेली से गौरीगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने कार के पास खड़ी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में सुफियान पत्नी शहंशाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


जबकि जुबेदा पत्नी इरशाद व पुत्र शाद अहमद (2) घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस ले जाया गया, लेकिन यहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक मौके से भाग निकला था। कोतवाली प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि शहंशाह की तहरीर पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें