फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तपिश भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तपिश भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन



रायबरेली। आसमान से बरस रही आग ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गर्मी की तपिश का ये हाल है कि कूलर, पंखे की हवा भी काम नहीं आ रही है और लोगों का पसीना टपक रहा है।


सुबह नौ बजे के बाद से ही गर्मी सभी को बेहाल कर देती है। आम आदमी ही नहीं, गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में रहने वाली चहल-पहल गायब है। अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यही हाल रहा तो पारा 45 डिग्री को पार कर जाएगा।


गर्मी अपने शबाब पर है। गर्मी लोगों को रुला रही है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप निकल आती है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो जाता है।


यही नहीं, गर्म हवा चलती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को चेहरा ढंकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गुरुवार को कुछ ज्यादा ही गर्मी रही, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया।


शहर आए लोग छांव खोजते दिखे। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर आए यात्री पसीने से तर बतर दिखे। लोगों को प्यास बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।


गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने घर पर कूलर, पंखे लगा रखे हैं, लेकिन आसमान से बरस रही आग से यह सब नकारे साबित हो रहे हैं।


स्थिति यह है कि दोपहर होते ही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मौसम की यही मार रही तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें