फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में कोमल व गोला में सोनी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में कोमल व गोला में सोनी प्रथम
विज्ञापन


रायबरेली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को मोती लाल नेहरू स्टेडियम में हुई।

एडीएम की पत्नी डॉ. श्रेया प्रजापति ने प्रतियोगिता शुरू कराई। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से गौरा स्कूल की सोनाली चैंपियन रहीं, जबकि ओवरऑल सलोन स्कूल की छात्राएं चैंपियन रहीं।

सबसे पहले 100 मीटर की दौड़ की प्रतियोगिता हुई। जिसमें बछरावां की शबनम प्रथम, गौरा की सोनाली द्वितीय और रोहनियां की सुप्रिया तृतीय रहीं।

200 मीटर दौड़ में बछरावां की शबनम प्रथम, अमावां की कोमल द्वितीय और ऊंचाहार की रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अमावां की कोमल प्रथम, डीह की अंतिमा द्वितीय और बछरावां की आफरीन तृतीय रहीं। गोला फेंक में गौरा की सोनी प्रथम व प्रतीक्षा द्वितीय और सलोन की अंजली तृतीय रहीं। लंबीकूद में गौरा की सोनाली प्रथम, रोहनियां की अंजली द्वितीय और गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। एकांकी में सलोन प्रथम, शिवगढ़ द्वितीय और महराजगंज स्कूल तृतीय रहा। लोकगीत में हरचंदपुर स्कूल की छात्राओं ने टॉप किया।
विज्ञापन


अंत्याक्षरी में राही प्रथम, सलोन द्वितीय और अमावां तृतीय स्थान पर रहा। व्यायाम में डलमऊ प्रथम, जगतपुर द्वितीय और राही तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं ने अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें