फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा हमारे देश की शान व सम्मान-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडा हमारे देश की शान व सम्मान : एसपी
विज्ञापन

रायबरेली। पुलिस झंडा दिवस बृहस्पतिवार को मनाया गया। एसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस लाइंस स्थित र्क्वाटर गार्ड में सभी पुलिस कर्मियों के साथ झंडे को सलामी और झंडा दिवस के बारे में जानकारी दी। एसपी ने कहा कि झंडा हमारे देश की शान व सम्मान है। सबको ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कहा कि झंडे का सम्मान करना हर किसी का नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजवीर सिंह गौर ने एसपी को झंडे का बैच लगाया। इस मौके पर एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय आदि मौजूद रहे। एसपी ने डीएम संजय कुमार खत्री के आवास जाकर उनको ध्वज लगाकर सम्मानित किया। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक थाने में झंडा दिवस को सैनिक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने थाने के भवन पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। सभी पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी तथा सभी ने ईमानदारी से अपने कर्तव्य के निर्वाह का संकल्प लिया। इस मौके पर उप निरीक्षक कमलेश सिंह, एसके मिश्रा, महेश कुमार, राजेंद्र सिंह के साथ ही सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य थानों में भी झंडा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें