फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में कौमी एकता सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में कौमी एकता सप्ताह
विज्ञापन

मनाया, सांप्रदायिक सौहार्द पर जोर
रायबरेली। इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्री (आईटीआई) में कौमी एकता सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक वीबी सिंह ने कहा कि मिलजुलकर काम करने से अच्छा काम होता है। सहायक हिंदी अधिकारी राकेश गुप्ता ने सभी धर्मों एवं संप्रदायों का सम्मान करने का आह्वान किया। नवनियुक्त प्रशिक्षु सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि बहुत सी विभिन्नताओं के होने पर भी एकता का अनूठा समन्वय हमारे देश की खूबसूरत धरोहर है, जो देश की प्रगति में चार चांद लगाता है। उपमहाप्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल, एचआर प्रमुख रजनी ने कहा कि हर किसी को बिना किसी जाति धर्म में बंटे हुए एकता के सूत्र में बंधकर काम करना चाहिए। इससे पूर्व मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन कौशल कुमार ने मुख्य अतिथि को बुकें देकर स्वागत किया। ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एएन सिंह, श्रमिक संघ के महामंत्री आशीष सिंह, उपाध्यक्ष मजदूर संघ सीएम सिंह, राधिका, ऋषभ पालिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता इकबाल अहमद ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें