बेकाबू कार की टक्कर से महिला समेत तीन घायल
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के छतोह मोड़ के पास तेज तरफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नसीराबाद सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के छतोह मोड़ के पास सलोन-जायस मार्ग पर नसीराबाद की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक पर सवार शोभनाथ (32), प्रकाश निवासी पूरे लोकई मजरे रोखा और उर्मिला देवी (30) निवासी पूरे महाबन मजरे रोखा को टक्कर मार दी। यह तीनों लोग बभनपुर गांव से वापस लौट रहे थे। कार की टक्कर से तीनों घायल हो गए। उधर नसीराबाद सीएचसी अधीक्षक आनंदशंकर ने बताया की सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।