कानपुर के राजू ने सज्जन को पटखनी दे बने दंगल केसरी
क्रासर
दोकनहा गांव स्थित दंगल देखने को उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक के दोकनहा गांव स्थित बाबा केवलदास मंदिर मैदान में दंगल हुआ। इसमें जिले के अलावा अन्य जनपदों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। कानपुर से आए सिपाही राजू ने कानपुर देहात के सज्जन सिंह को हराकर दंगल केसरी का खिताब पर कब्जा जमाया। क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह ने पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि चार दशक पूर्व शुरू हुई दंगल प्रतियोगिता की इस पुरानी परंपरा को लगातार आयोजित करना एक चुनौती पूर्वक कार्य है। इससे लोगों में आपसी भाईचारा कायम होता है। उन्होंने जीते हुए पहलवानों को जीत की बधाई देते हुए हारे हुए पहलवानों को और मेहनत व तैयारी करके फिर दंगल में आने को न्योता दिया। इस दौरान उन्नाव के धुन्नी ने मान्धाता उन्नाव को, योगेंद्र यादव लखनऊ ने हरीश लखनऊ को, मोहित लखनापुर ने संदीप कानपुर को, अमरजीत डलमऊ ने संदीप राधाबालमपुर को हराकर जीत दर्ज कराई। इस मौके पर निर्णायक के रूप में कालीशंकर, संतोष यादव, जगदेव यादव, राम बरन साहू, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।