फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का जल्द हो निस्तारण-एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित विवेचनाओं का जल्द हो निपटरा : एएसपी
विज्ञापन

तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक बालब्रम्हचारी दुबेने तिलोई सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ मोहनगंज क्षेत्राधिकारी कार्यालय में बैठक कर सर्किल के सभी अपराधों की समीक्षा की तथा शासन स्तर से आने वाली शिकायतों के निस्तारण को हर हाल में कार्य दिवस के अंदर ही निस्तारण के सख्त निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किया की वाहनों की चेकिंग का रोस्टर के अनुसार कार्य करते रहे एवं रात्रि गश्त बीट सिपाहियों का औचक निरीक्षण करते रहें। एएसपी ने मोहनगंज में तिलोई सर्किल की अपराध समीक्षा करते हुए लंबित 160 विवेेचनाओं के निस्तारण के साथ ही साथ अपराधियों पर नकेल कसने व आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा तथा मोहर्रम के त्यौहारों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए तैयारी करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी डा. बीनू सिंह व मोहनगंज कोतवाली प्रभारी शेखर सिंह सहित शिवरतनगंज, फुरसतगंज, जायस आदि थानों के एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें