फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- कुचरिया गांव के पास हादसा, इलाहाबाद से लखनऊ जा रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकीपुरम लखनऊ की रहने वाले अनुपम (25), मनू (27), केशव (7), बीना पत्नी गोपालकृष्ण श्रीवास्तव कार से इलाहाबाद गए थे। देर शाम सभी लोग वापस लखनऊ लौट रहे थे। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर कुचरिया गांव निकट सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पर सवार बीना और केशव की मौके पर मौत हो गई, जबकि मनू और कार चालक अनुपम घायल हो गया। एसओ आरके सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि ट्रक चालक और खलासी फरार है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें