फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान छूने वाले छात्र-छात्राओं के कम नहीं सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों के सपनों को लगे पंख
विज्ञापन

इंजीनियर तो कोई सिविल सेवा में जाकर करना चाहता देश की सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं के सपने कम नहीं हैं। कोई सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहता है तो इंजीनियर बनना चाहता है। सभी के अंदर कुछ करने का सपना है। मध्यम वर्गीय परिवार के बेटे व बेटियां इंजीनिरिंग व सिविल सर्विसेज के साथ ही डॉक्टर बनना चाहते हैं। टॉपरों का कहना है कि हमें अपने बनाए रास्ते पर चलना चाहिए, तभी सफलता मिल सकती है। कहते हैं कि जज्बा और मेहनत हो तो कुछ भी करना आसान हो जाता है। यही जज्बा और मेहनत ने उसे आज इस मुकाम पर पहुंचाया। यही नहीं आसमान छूने वाले छात्र-छात्राओं ने आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट होना का आह्वान भी किया।
इनसेट
आईएएस बनकर करेंगे देश की सेवा
इंटर में अच्छे अंक हासिल करने वाले अंशुमान तिवारी आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। मूलरूप से अमावां ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ी खास के रहने वाले अंशुमान के पिता अशोक कुमार तिवारी एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारी हैं। कहते हैं कि छह घंटे हर दिन पढ़ाई करता था। पहले से ही उम्मीद थी कि परीक्षा में अंक हासिल होंगे। जो सोचा था, उससे ज्यादा अंक आए, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट
इंजीनियर बनना चाहता है यथार्थ
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र यथार्थ कहते हैं कि वे इंजीनियर बनना चाहते हैं। शहर के अंबेडकर नगर के रहने वाले यथार्थ के पिता राम कुमार जनता इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं, जबकि मां रेखा ग्रहणी हैं। माता-पिता कहते हैं कि बेटी की इस कामयाबी पर खुशी का ठिकाना नहीं है। बेटे पढ़ने में ठीक तो था, लेकिन इतनी उम्मीद नहीं था कि अच्छे अंक हासिल करेगा। कहता है कि मेहनत करके कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
आईएएस बनना चाहती हैं साक्षी पांडेय
इंटरमीडिएट की परीक्षा में साक्षी पांडे ने अच्छे अंक लाकर साबित क्या है कि शहर ही नहीं गांव में रहकर भी सफलता हासिल की जा सकती है। साक्षी पांडे के पिता चंद्रेश पांडे ठेकेदारी करते हैं और मां पूनम पांडे गृहणी हैं। साक्षी पांडे ने दो साल पहले अपने हाईस्कूल के परीक्षा में तहसील में टॉप किया था। जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। सिविल की तैयारी कर आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। कहती है कि मेहनत करने पर अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें