फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होमगार्ड ने भाजपा नेताओं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला होमगार्ड ने भाजपा नेताओं
विज्ञापन

पर लगाया छींटाकशी का आरोप
दूसरे पक्ष का आरोप, होमगार्ड ने झूला संचालक से मारपीट और रंगदारी मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जीआईसी ग्राउंड में चल रही प्रदर्शनी में वाहन स्टैंड को लेकर अब आरोप और प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। महिला होमगार्ड ने जहां कुछ भाजपा नेताओं पर छींटाकशी करने का आरोप लगाया है, वहीं झूला संचालक ने होमगार्ड पर मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला होमगार्ड का आरोप है कि 4 जून को वह प्रदर्शनी देखने गई थी। इसी दौरान कुछ भाजपा नेताओं ने उसके साथ छींटाकशी की। वहीं प्रदर्शनी के झूला संचालक ने तहरीर दी है कि महिला होमगार्ड फ्री में झूला झूलने की बात कही थी। मना करने पर मारपीट की और रंगदारी मांगी। साथ ही देख लेने की धमकी दी। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि महिला होमगार्ड और एक भाजपा नेता के बीच प्रदर्शनी में वाहन स्टैंड को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें