फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार में थम गईं महिला समेत तीन की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में वृद्धा समेत लोगों की मौत
विज्ञापन

- भदोखर क्षेत्र में फुटपाथ पर सो रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला
- जगतपुर क्षेत्र में कार ने युवक को रौंदा, बछरावां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक मरा
- बछरावां वाहन की टक्कर से ग्रामीण की जान गई, बेटी-दामाद घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में वाहनों की रफ्तार में वृद्धा समेत चार लोगों की सांसें थम गईं। भदोखर थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर सो रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जगतपुर क्षेत्र में बेकाबू कार ने एक लकड़ी व्यापारी को रौंद दिया। बछरावां थाना क्षेत्र में मामा के घर आए बालक को अज्ञात वाहन ने कुचल कर मौत के घाट उतर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मुंशीगंज कस्बा स्थित फुटपाथ पर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सो रही थी। इसी दौरान बुधवार तड़के किसी अज्ञात वाहन ने वृद्धा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय लोगों की नींद नहीं खुली थी। इस वजह से किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। भदोखर थानेदार आरके सिंह का कहना है कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। किसी वाहन के कुचलने से उसकी जान गई।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के कलंदरखेड़ा कमैसी गांव निवासी शैलेंद्र गौतम (10) के मामा के लड़के की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए शैलेंद्र मामा के गांव बछरावां क्षेत्र के बन्नावां गांव आया था। मंगलवार रात बांदा-बहराइच राजमार्ग पर किसी काम से हाईवे किनारे गया था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शैलेंद्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जगतपुर कस्बा निवासी एवं लकड़ी व्यापारी रामनाथ (40) का भांजा सीएचसी जगतपुर के पास रहता है। सुबह बाइक पर सवार होकर रामनाथ भांजे के घर जा रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कस्बे के पास इलाहाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही कार ने रामनाथ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। थानेदार रविंद्र मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के बबुरिहाखेड़ा निवासी राम सनेही (60) सुबह अपने दामाद अनूप कुमार (31), बेटी कंचनलता (22) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय किसी काम से जा रहा था। बाइक दामाद चला रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामसनेही को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पैकेज :-..................................
युवक को कुचला, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
- गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर, विधायक ने शांत कराया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़ (रायबरेली)। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर भवानीगढ़ गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास जाम लगा दिया और विरोध में प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि इस जगह पर अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग के बावजूद अब तक निर्माण कार्य नहीं कराया गया। क्षेत्रीय विधायक और एसओ के स्पीड ब्रेकर बनवाने के आश्वासन दे आक्रोश शांत कराया।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव निवासी सुखलाल सैनी का बेटा रामू सैनी (32) रोज की तरह बुधवार की दोपहर नहर कोठी के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने चाट की ठेलिया लगाने जा रहा था। वह गांव से हाईवे पर आया ही था कि बांदा से मौरंग लादकर बाराबंकी जा रहे ट्रक ने ठेलिया में टक्कर मार युवक को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर चालक शिवकरन निवासी उतरहा थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी को नीचे घसीट लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इधर, घायल युवक को तत्काल सीएचसी और वहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिवगढ़ के ब्लॉक मुख्यालय के सामने आए दिन हादसे रहते हैं। कोई सुनवाई न होने से फिर हादसा हुआ। इसी को लेकर क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने गांव के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत और एसओ लालचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और स्पीड ब्रेकर बनवाने का भरोसा दिया तो जाम समाप्त हो गया। करीब तीन घंटे तक जाम लगने से आवागमन बाधित रहा। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक में मौरंग लदी थी। चालक और वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें