फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार मकानों की विद्युत आपूर्ति रही ठप

Fri, 18 Dec 2015 11:16 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पांच घंटे तक सप्लाई न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। खास बात ये है कि पावर कॉर्पोरेशन की अनुमति के बिना पेड़ों की छंटाई कराई जा रही थी। उनका कहना है कि इस बारे में वन विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को पेड़ की डाल गिरने से तार टूटने के चलते डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस, लोधवारी कोठी, फायर ब्रिगेड, कचेहरी रोड समेत कई मोहल्लों आपूर्ति ठप हो गई।

सूचना मिलने पर एसडीओ टाउन पीके सिंह मौके पर पहुंचे। बताया कि वन विभाग पेड़ों की छटाई करा रहा था लेकिन इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। काम शुरू कराने से पहले पावर कॉर्पोरेशन से अनुमति लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन


लापरवाही पूर्वक पेड़ों की छटाई कराने से तार टूट गया जिससे आपूर्ति ठप रही। एसडीओ ने बताया कि पांच घंटे तक काम चला। इसके बाद तार जोड़ कर आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें