फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं के नमूने जांच में फेल

Fri, 18 Dec 2015 11:09 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दवा बेचने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी की गई है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने गत 21 अगस्त को ऊंचाहार में प्रियांशु मेडिकल स्टोर से एक दवा का नमूना लिया था।

उसकी लेबलिंग में गड़बड़ी मिलने पर दवा बेचने वाली एजेंसी मेडिमार्क अलीगंज लखनऊ को नोटिस दिया गया है। ऊंचाहार में ही अनूप मेडिकल स्टोर से लिया गया एक कफ शीरपका नमूना भी मिसब्रांड मिला है।

रोडवेज बस अड्डा स्थित केके एजेंसीज को नोटिस भेजी गई है। असलम मेडिकल स्टोर डीह से नौ सितंबर को एक टैबलेट का नमूना लिया था। इसमें अनूप मेडिकल एजेंसीज जेल रोड को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के दवा गोदाम से लिए गए ओरमाक्स-500 टैबलेट का नमूना भी मिसब्रांड पाया गया है। इस बारे में अंबाला की दवा कंपनी को नोटिस भेजा गया है।

मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लेबलिंग में मिसब्रांडिंग मिलने पर एजेंसियों से जवाब लेने के बाद दवा बनाने वाली कंपनियों को सुधार लाने के लिए नोटिस दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें