फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार समेत 15 पॉजिटिव

विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को शहर के न्यू विकास नगर में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को भी 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर के न्यू विकास नगर में टीम ने पहुंचकर जांच की तो चार साल की मासूम समेत एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। इससे खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बुधवार को एसपी मौर्या, मुकेश तिवारी, सपना पाल, तस्लीम आदि की टीम ने शहर के न्यू विकास नगर पहुंचकर लोगों की एंटीजन से कोरोना की जांच की। जांच में दंपती के साथ ही उनके बेटे और चार साल की नातिन की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिले में कुल 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हो गई है। इसमें 106 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को सीएचसी में लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें एक महिला संक्रमित पायी गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि एनटीपीसी की रहने वाली एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित महिला को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें