फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोग कोरोना संक्रमित, 25 मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मंगलवार को भी 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं पहले से संक्रमित 25 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए। संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को जिले में 2428 लोगों की जांच की गई। जिसमें एंटीजन से 1755 और आरटीपीसीआर से 667 लोगों की जांच हुई। जांच में 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
एनटीपीसी ऊंचाहार में तीन मरीज मिले। इसके अलावा आईटीबीपी डलमऊ, मझिगवां, रूपामऊ, दुर्गागंज आदि क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले। उन्होंने बताया कि पहले से संक्रमित 25 लोग मंगलवार को स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन

जिले में अब तक 4790 संक्रमित मरीजों में 4485 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में 205 संक्रमित मरीज हैं। इसमें से 69 मरीज होम आइसोलेट हैं। शेष अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें