फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नई एंबुलेंस मिलीं, प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरीझंडी

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल जगदीशपुर में 108 एंबुलेंस को हरीझंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नं? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर 15 और एंबुलेंसों को रवाना किया। शहर के प्राथमिक स्कूल जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि 108 एंबुलेंसों की संख्या जिले में 29 से बढ़कर 44 हो जाने के बाद अब रोगियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि एंबुलेंस के संचालन किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फोन आते ही लोगों को इसका जल्द से जल्द लाभ मिलना चाहिए। डीएम नेहा शर्मा ने सीएमओ को लगातार इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। इन सभी एंबुलेंस को पहले की अपेक्षा और बेहतर बनाया गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह, जिला कोआर्डिनेटर अंकुर अवस्थी, दिवाकर मिश्रा, संजीव गुप्ता, गौतम चटर्जी, आशीष मिश्र, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें