महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
टूक गांव निवासी राम सजीवन मौर्य का आरोप है कि उसकी जमीन पर उसके पड़ोस के रहने वाले रामरतन व रामदेव जबरन बांस व खूंटा लगाकर कब्जा कर रहे थे।
इन लोगों ने विरोध करने पर हमला बोल दिया। हमले में रामसजीवन और उसकी पत्नी सिया जानकी घायल हुई। उधर, रामरतन का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर बांस लगा रहा था।
रामसजीवन व उसकी पत्नी ने मारपीट की। इसमें उसके भाई रामदेव को चोटें आई। कोतवाली प्रभारी लालचंद्र सरोज का कहना है कि दोनों पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पड़ताल कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई होगी।