फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक में भिड़ंत, सेना का जवान समेत तीन घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिससे सेना का जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमेें सेना के जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुरौली दमा निवासी शिवम द्विवेदी, सचिन और रायबरेली शहर के राजकीय कॉलोनी के पास रहने वाले रवि कार से रायबरेली की तरफ आ रहे थे। तीनों लोग अमेठी में बारात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार शिवम चला रहा था। बहादुरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई।


टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। इसमें शिवम द्विवेदी सेना में जवान है और उसकी तैनाती मेरठ मेें है। इस समय शिवम छुट्टी पर घर आया है।
विज्ञापन



शिवम का इलाज कमांड हॉस्पिटल लखनऊ, रवि का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और घायल सचिन का इलाज जिला अस्पताल रायबरेली में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया था। चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें