फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़ी सुरक्षा में 49 केंदों पर कानपुर विवि की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। छत्रपति शाहूजी महराज विवि कानपुर की परीक्षाएं मंगलवार से कड़ी सुरक्षा में शुरू हो गईं। जिले के सभी 49 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं हुईं। पहले ही दिन तीनों पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को केंद्रों के गेट पर गहन तलाशी के बाद इंट्री दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की पहरा रहा।
विज्ञापन



मंगलवार को पहले दिन सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष में हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोपहर में 11 बजे से बीए तृतीय वर्ष की समाज शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र और शाम को तीसरी पाली में तीन बजे से बीए द्वितीय वर्ष में समाज कल्याण प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।


फिरोज गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। गेट पर तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को इंट्री दी गई। पंचशील पीजी कॉलेज इटौरा बुजुर्ग के परीक्षा प्रभारी श्रीकांत पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष में हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 295 मेें 24 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन



दोपहर में 11 बजे से बीए तृतीय वर्ष की समाज शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 57 में चार और शाम को तीसरी पाली में तीन बजे से बीए द्वितीय वर्ष में समाज कल्याण प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 83 में तीन परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां, बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज महिला डिग्री कॉलेज रायबरेली आदि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षाएं हुई।


इनसेट
हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में नहीं आए 2899 परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार को भी हुईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा में 43157 परीक्षार्थियों में 39255 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2899 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी वाली में इंटर के इतिहास की परीक्षा में 3616 परीक्षार्थियों में 3334 परीक्षार्थी शामिल हुए। 282 परीक्षार्थियों ने इतिहास की परीक्षा नहीं दी। डीआईओएस ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें