फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडनखटोले से दुल्हनिया लेने आया दिलवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। सेहरा बांधकर दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए उड़नखटोले से पहुंचा। हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे को देखने दूरदराज से लोग पहुंचे।
विज्ञापन



अहमदाबाद के गांव पूरे जहान निवासी सलमान की शादी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। वीवीआईपी लोकसभा क्षेत्र होने के चलते चुनाव में तो हेलीकॉप्टरों का आना-जाना रहता है, लेकिन इस क्षेत्र का यह पहला मामला है, जिसमें दूल्हे ने दुल्हन लाने के लिए हेलीकॉप्टर को डोली बनाया हो।
विज्ञापन



शनिवार को सुबह 11 बजे अमेठी जिले के इन्हौना-तिलोई मार्ग पर स्थित गांव पूरे जहान के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा।
हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए ही सही, लेकिन प्रशासनिक अमला भी इस शादी का गवाह बना।


इसीलिए फुरसतगंज, जायस, मोहनगंज, शिवरतनगंज थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। दूल्हे के साथ उड़नखटोले पर पांच लोग सवार थे और सलमान अपनी दुल्हन नगमा को विदा कराकर लाने के लिए जगदीशपुर के गांव सिधियांवा के लिए उड़ गए। इस दृश्य को देखने के लिये काफी दूर-दूर से लोग एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें