रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन ने बकायेदार सरकारी विभागों के ऊपर भी शिकंजा कसना करना शुरू कर दिया है। शनिवार को अभियंताओं ने बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत 12 विभागों के कनेक्शन काट दिए।
कनेक्शन कटने से विभागीय कामकाज भी प्रभावित हुआ। उपखंड अधिकारी द्वितीय अनिल कुमार कुशवाहा व अवर अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि इन विभागों के ऊपर एक करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
कई बार चेतावनी के बाद भी बकाया नहीं जमा हुआ। इस वजह से कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने पड़ी। अभियंताओं ने कहा कि बकाया नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं व सरकारी विभागों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
किस विभाग का कितना बकाया
बेसिक शिक्षा अधिकारी 4,19,710
बीडीओ राही 24,12,332
जिला समाज कल्याण अधिकारी 20,34,033
ग्रामीण विकास संस्थान 2,42,613
कृषि विभाग 4,98,946
सहायक आयुक्त एवं सहायक प्रबंधन 16,88,998
जिला सूचना अधिकारी 8,66,735
जिला कार्यक्रम अधिकारी 18,63,681
जिला प्रबोशन अधिकारी 3,94,783
जिला नगरीय विकास अभिकरण 4,31,009
जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति 1,86,982