फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बिकने जा रहा राशन महिलाओं ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाबाजारी को जा रहा सरकारी राशन पकड़ा
विज्ञापन



रायबरेली। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के फतेहपुर मवइया गांव से बाजार में बिकने जा रहा सरकारी राशन रविवार देर शाम किसान सेना की महिलाओं ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राशन लदे वाहन को कब्जे में ले लिया है। एसडीएम तिलोई को इसकी जानकारी दी गई है।


नसीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कोटे का गेहूं और चावल खुले बाजार बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर भेजा जा रहा था। जानकारी होने पर किसान सेना की महिलाओं ने गांव के मंदिर के पास वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन



आरोप है कि कोटेदार ने रास्ते से हटने की चेतावनी दी, लेकिन महिलाओं ने एक नहीं सुनी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राशन कब्जे में ले लिया। मंजू, शांति, रामकली, भगवाना आदि महिलाओं का कहना है कि, कोटेदार घटतौली करके गरीबों का राशन बाजार में बेच देता है।
विज्ञापन



एसडीएम तिलोई गिरिजेश चौधरी ने बताया कि, जानकारी मिल गई है। जांच के लिए अधिकारियों को भेजा है। कोटेदार से पूछताछ की जाएगी। जांच में राशन की कालाबाजारी का आरोप सही मिला तो संबंधित कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें