फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेयांश ने पेंटिंग बनाकर वर्ड रिकार्ड में दर्ज कराया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
500 की नोटों से बनाई पेंटिंग, बना रिकॉर्ड
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के पुत्र श्रेयांश ने 500 रुपये की पुरानी नोटों का चित्र बनाकर अपना नाम हाई रेंज बुक हॉफ वर्ल्ड रिकार्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया है।


श्रेयांश की इस सफलता पर लोगों ने खुशी जताई है। श्रेयांश ने 43 प्रतिभागियों के साथ मिलकर 22 फिट लंबी और 11 फीट चौड़ा यह चित्र बनाया है।


श्रेयांश ने बताया कि 17 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित प्रदर्शनी में उसने और उसके 43 साथियों ने मिलकर 500 रुपये की पुरानी नोटों की पेंटिंग बनाई थी, जिससे उसका नाम हाई रेंज बुक हॉफ वर्ल्ड रिकार्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह मई को दिल्ली में आयोजित समारोह में उसे प्रमाणपत्र दिया गया है। श्रेयांश ने बताया कि लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। पुत्र की इस सफलता पर पिता नागेंद्र गुप्ता व मां अर्चना गुप्ता की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें