फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पर भड़के प्रभारी मंत्री, अफसरों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमानी पर भड़के प्रभारी मंत्री, अफसरों को फटकार
विज्ञापन



ऊंचाहार-रोहनियां (रायबरेली)। जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार देर शाम ऊंचाहार तहसील में अधिकारियों की क्लास ली।


विकास और अपराध की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को चेताया। कहा कि समय पर काम न करने वाले अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अग्निकांड के 14 व दैवीय आपदा नौ पीड़ितों का सहायता राशि का चेक सौंपा।


प्रभारी मंत्री शाम को ऊंचाहार तहसील पहुंचकर पौधेरोपण किया। मंत्री के सामने जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती मिली।


उन्होंने जल निगम, विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस विभाग व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समीक्षा बैठक में लालगंज-सेमरी मार्ग के खस्ताहाल होने का मामला भी उठा। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि यह मार्ग एनएचईआई के क्षेत्र में आता है।


भूमिधरी व ग्रामसभा की जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया और डीएम को जांच कराकर कब्जा जल्द से जल्द हटवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर डीएम संजय खत्री, एसपी शिवहरी मीणा, एसडीएम राजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें